. तलेन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में पौधा रोपण किया गया, गौरतलब हे की प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर कोरोना टीकाकरण भी निरंतर जारी हे। उसी के बिच आज विश्व पर्यावरण दिवस पर अस्पताल परिसर में वृक्षा रोपण किया गया, विधायक प्रतिनिधि मानसिंह यादव मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर उत्कर्ष तिवारी द्वारा सयुंक्त रूप से पौधा रोपण किया गया इस मोके पर अस्पताल स्टाफ सहित युवा नेता पवन यादव, बलवंत यादव, अमन चौहान सहित अस्पताल स्टाफ कर्मचारी मौजूद रहे, विधायक प्रतिनिधि मानसिंह यादव द्वारा पौधा रोपण कर पौधे की पूर्ण रूपसे देखभाल करने का संकल्प लिया गया।