राजगढ़ जीरापुर में प्रशासन की बगैर अनुमति के एक पार्टी का आयोजन किया जा रहा था लेकिन जब यह सूचना तहसीलदार तक पहुंची तो उन्होंने तुरंत पुलिस की टीम के साथ मौके पर पहुंचकर आयोजक आपदा प्रबन्धक समिति के सदस्य सदस्य अजय मुंदड़ा और जिस स्थान पर यह पार्टी हो रही थी उस स्कूल एडवांस किड्स एकेडमी स्कूल के संचालक के गिरिराज गुप्ता के खिलाफ प्रकरण दर्ज करा दिया है। जानकारी के अनुसार शहर के प्रतिष्ठित लोगों में से एक और आपदा प्रबंधन समिति के सदस्य अजय मुंदड़ा द्वारा यह पार्टी आयोजित की गई थी जिसमें वह खुद की शादी की सालगिरह मना रहे थे जिसमें शहर के कई प्रतिष्ठित लोग शामिल हुए थे इनमें जनप्रतिनिधि कर्मचारी आदि सभी शामिल थे लेकिन पार्टी में बड़ी संख्या में लोग शामिल होने की सूचना जब तहसीलदार अरविंद दिवाकर तक पहुंची तो उन्होंने इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस को सूचना दी और वह खुद मौके पर पहुंचे आयोजन को रोकते हुए उन्होंने आयोजक और स्कूल प्रबंधन पर ऐसा ना करने की सलाह दी बाद में जीरापुर के एडवांस स्कूल के संचालक गिरिराज गुप्ता और पार्टी के आयोजक अजय मुंदड़ा के खिलाफ थाने में महामारी और आपदा प्रबंधन की विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। कैसे होगा सुधार जब विधायक प्रतिनिधि तोड़ने लगे कोविड -19 नियम बता दें कि अजय मुंडला खुद तहसील स्तर पर बनाई गई आपदा प्रबंधन समिति के सदस्य विधायक प्रतिनिधि हैं और पिछले दिनों इन्होंने खुद ग्रामीणों के साथ ही शहर के लोगों को कोरोनावायरस के प्रति जागरूक किया है इतना ही नहीं आक्सीजन सिलेंडर कोरोना किट जैसे विभिन्न तरह की सामग्री भी उपलब्ध कराई लेकिन जिस तरह से इस पार्टी का आयोजन किया गया उससे ऐसा लगता है कि शायद वह खुद यह मान चुके हैं कि कोरोनावायरस पूरी तरह से जा चुका है और अब इसका संक्रमण किसी को नहीं होगा यही कारण है कि इतना बड़ा आयोजन करते हुए कोविड गाइडलाइन को ठेंगा दिखाया है इनका कहना । सूचना मिली थी कि एडवांस स्कूल में एक आयोजन हो रहा है जिस पर जाकर देखा गया तो वहाँ सालगिरह मनाई जा रही थी जिस पर आयोजक ओर स्कूल संचालक पर कार्यवाही की गई अरविंद दिवाकर तहसीलदार जीरापुर इनका कहना । अजय मुंदड़ा पूर्व में आपदा संकट प्रबन्धन समिति के सदस्य थे उनके खिलाफ महामारी और आपदा प्रबंधन की विभिन्न धाराओं में प्रकरण हुवा है उन्हें अब समिति से हटा दिया गया है । नेहा साहू एस डी एम राजगढ़ इनका कहना । हल्का पटवारी द्वारा आवेदन दिया गया था जिस पर कार्यक्रम के आयोजक और स्कूल संचालक पर एफ आर आई की कार्रवाई की गई । प्रकाश पटेल थाना प्रभारी जीरापुर
जीरापुर -आपदा समिति के सदस्य अजय मुंदड़ा ही तोड़ रहे थे कोविड-19 गाईडलाइन तहसीलदार ने मौके पर पहुंच कर ली जानकारी दर्ज कराया मामला