भोपाल में अनलॉक की प्रक्रिया के बाद कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण के लिए भोपाल जिला एवं पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी कड़ी में सभी नगरीय क्षेत्रों में स्थित दुकानों के सामने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने गोले बनवाए गए हैं। कलेक्टर भोपाल अविनाश लवानिया और डीआईजी श्री इरशाद वली लगातार शहर के विभिन्न स्थानों पर निरीक्षण कर रहे हैं, और व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने के साथ ही लोगों से मास्क लगाने, दूरी बनाने सहित कोविड गाइडलाइन का पालने करने की अपील कर रहे हैं।
भोपाल कलेक्टर अविनाश लवानिया और डीआईजी श्री इरशाद वली शहर के विभिन्न स्थानों पर किया निरीक्षण