तलेन नगर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मैं दिल्ली वर्ल्ड फाउंडेशन दिल्ली द्वारा स्वर्गीय सुश्री वीणा जीवन लता एक्का की स्मृति में विद्यालय के उपयोग हेतु एवं छात्र छात्राओं शिक्षण हेतु तीन कंप्यूटर सेट प्रदान किए गए । इस दिल्ली वर्ल्ड फाउंडेशन के संरक्षक सलमान खुर्शीद पूर्व कानून मंत्री है जिनके प्रतिनिधि विक्रमादित्य गांव धुवाँ खेड़ी तलेन निवासी है जो वर्तमान में सुप्रीम कोर्ट दिल्ली में अधिवक्ता है इनकी उपस्थिति में यह कंप्यूटर सेट विद्यालय प्राचार्य अशोक जी पाटीदार को सौंपा गए। इस अवसर पर उपरोक्त कार्यक्रम की रूपरेखा शिक्षक प्रमोद सिंह पवार रखी गई। दिल्ली वर्ल्ड फाउंडेशन के प्रतिनिधि विक्रमादित्य ने कहा कि आगे भी विद्यालय में किसी प्रकार की आवश्यकता लगेगी तो फाउंडेशन द्वारा सहयोग किया जाएगा। दिल्ली वर्ल्ड फाउंडेशन के इस सहयोग के लिए संस्था के शिक्षक गोपाल कृष्ण यादव द्वारा आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर कन्या हाई स्कूल प्राचार्य एच एल मालवीय, अवधेश कुमार यादव, गणपत मालवीय, महेश पवार, मुकेश लववंशी, अमृतलाल माली, कैलाश नारायण मालवीय, सुनील विश्वकर्मा, दुर्गा प्रसाद अहिरवार, व पत्रकारगण उपस्थित थे।
तलेन - दिल्ली वर्ल्ड फाउंडेशन द्वारा शासकीय हाई स्कूल को प्रदान किए गए कंप्यूटर सेट