नरसिंहगढ़ - म. प्र जन अभियान परिषद ब्लाक नरसिहगढ़ के नगर बोड़ा के अंधेरिया बाग में "में हूँ कोरोना वालंटियर" अभियान के तहत बैठक का आयोजन किया गया । जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में भारतीय जनता पार्टी मंडल बोड़ा के मंडल अध्यक्ष राधेश्याम राजपूत पुलिस थाना बोड़ा से SI धर्मवीर सिंह जी पलया नगर परिषद बोड़ा के वैक्सीनेशन प्रभारी भूपेंद्र सिंह (पार्षद) जिला समन्वयक विष्णु प्रसाद नागर एवं ब्लॉक समन्वयक खजान सिंह राजपूत जी व सेक्टर बोडा़ व तलेन के कोरोना वालंटियर उपस्थित रहे बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में मंडल अध्यक्ष श्री राधेश्याम राजपूत के द्वारा टीकाकरण के लिए लोगों को प्रेरित करने पर जोर दिया गया साथ ही मेरा मास्क मेरी सुरक्षा के लिए रोको टोको अभियान भी चलाये जाये साथ ही जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक विष्णु नागर ने कहा कि मास्क और वेक्सिन हम लोगो के लिये जरूरी है आप सब देव तुल्य कार्य कर रहे ह् में कोरोना वालंटियर को संबोधित करते हुए ब्लाक नरसिहगढ़ के सभी वालंटियर सराहनीय कार्य कर रहे हैं आप ने कहा 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस पर सभी प्रस्फुटन समितियों के वॉलिंटियर अपने अपने गांव में सांकेतिक रूप से एक एक पौधा अवश्य लगाएं वेकिशिन प्रभारी भूपेंद्र सिंह ने वेक्सिन के बारे में जानकारी दी और अधिक से अधिक लोगो को वेक्सिन लगवाए इस अवसर पर मुख्य अतिथियों के द्वारा तलेन व बोड़ा सेक्टर के सभी वालंटियर को किट वितरण किया गया इसके पश्चात नगर बोड़ा में जागरुकता रैली का आयोजन किया गया रैली व बैठक में ब्लाँक समन्वयक श्री खजान सिहं ठाकुर मीडिया प्रभारी नितेश कटारिया नवांकुर संस्था हीरापुरा से विक्रम लववंशी प्रस्फुटन समिति पाड़लिया दान से नटवर सिह CSC डिस्ट्रिक्ट मैनेजर अरविंद सिंह लववंशी वीरेंद्र सिंह राजपूत कैलाश राजपूत ललित पाटीदार कन्हैया लाल राजपूत मनीष पंचोली जितेंद्र जी राहुल जी गजेंद्र बना श्याम लववंशी ओम जी ब्रजेनंद्र जी सतीश जी एवं और भी वालंटियर उपस्थित रहे ।