तलेन विश्व ब्राह्मण दिवस के उपलक्ष में ब्राह्मण समाज द्वारा नगर के कोरोना योद्धाओं का पुष्प वर्षा कर व फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। टप्पा कार्यालय में नायाब तहसीलदार सोरभ शर्मा , गिरदावर जगदीश प्रजापति, पटवारी में हेमंत शर्मा, बाला प्रसाद शर्मा, पुलिस थाने में थाना प्रभारी दिनेश चौहान, स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर उत्कर्ष तिवारी, नगर परिषद में मुख्य नपा अधिकारी रमेश चंद्र वर्मा एवं सफाई कर्मचारी सहित स्टाफ का स्वागत किया। इस अवसर पर स्वागत करने वालों में शिव प्रसाद शर्मा ब्राह्मण समाज जिला उपाध्यक्ष, वरिष्ठ पत्रकार अवध नारायण उपाध्याय, दिनेश शर्मा पूर्व भाजपा मंडल उपाध्यक्ष, पवन शर्मा नगर ब्राह्मण समाज अध्यक्ष, राजू शर्मा नगर उपाध्यक्ष ,हेमंत शर्मा मंडल मंत्री ऋषि भरद्वाज ,अक्षय तिवारी परशुराम सेना नगर अध्यक्ष ,अनिकेत तिवारी ,रोशन भरद्वाज ,अभिषेक शर्मा जिला अध्यक्ष परसुराम सेना के द्वारा स्वागत कर सभी का आभार व्यक्त किया गया ।कोरोना की दूसरी लहर के समय लॉक डाउन में अपनी जान की परवाह न करते हुए नगर तलेन को सुरक्षित रखा ।