नरसिंहगढ़ (हरि ओम जाटव ) नगर पालिका परिसर में आज कोरोना कर्फ्यु के दौरान शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने व लोगों को हर समय कोरोना गाइडलाइन का पालन करवाने में खास भूमिका निभाने वाले पूरे पुलिस महकमे की तरफ से थाना प्रभारी श्री चावरिया जी एवम नगर पालिका सीएमओ श्री राजेंद्र सिंह वर्मा के साथ कोरोना कर्फ्यू के दौरान शहर को साफ स्वच्छ रखने एवं लोगों को समय पर पानी उपलब्ध कराने, कोरोना काल के दौरान पीड़ित लोगों की हरदम मदद करने को तैयार रहे नापा कर्मचारियों का स्वागत पुष्पमाला पहनाकर किया गया। उपस्थित लोगों ने सभी का आभार व्यक्त कर शुभकामनाएं दी,,, इस अवसर पर सभी का आभार व्यक्त समाज सेवक मुकेश जाट व उनके मित्रों ने किया।
नरसिंहगढ़ - उत्कृष्ट कार्य के लिए किए गए सम्मानित