नरसिंहगढ़ -( हरि ॐ जाटव ) तहसील विधिक सेवा समिति नरसिंहगढ़ के पैरालीगल वोलेंटियर लॉक डाउन में विभिन्न जन जागरूकता के कार्य कर रहे हैं जिसके अंतर्गत लोगो को माक्स पहनने, सामाजिक दूरी रखने, घर पर रहते हुये शासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन करने, वेक्सीन लगाने हेतु प्रेरित करने का कार्य कर रहे । जिसमें हरिओम जाटव द्वारा ग्राम श्यामपुरा में दीवार लेखन किया गया ओर घर घर जाकर वेक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित किया । वंही असद खान के साथ मिलकर बैंको में लगी भीड़ को भी मास्क ओर सामाजिक दूरी अपनाने के लिए प्रेरित किया । पीएलवी नितेश कटारिया द्वारा वार्ड नं 12 में लोगों को प्रेरित किया जा रहा है साथ ही आपदा प्रबंधन समूह में भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं । पीएलवी राहुल राठौर द्वारा स्वयं का कोविड टेस्ट कराया और लोगो को वेक्सिनेशन के लिए प्रेरित किया । पीएलवी शिला वर्मा द्वारा ग्राम चारपूरा में लोगों को जागरूक किया जा रहा है ।