ब्यावरा/- प्रदेश में महिलाओं एवं बालिकाओं के विरुद्ध घटित अपराधों पर त्वरित संज्ञान लेकर अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत जिले में लगातार अपराधों पर नियंत्रण करने हेतु कार्यवाही जारी है। जिला पुलिस कप्तान के नेतृत्व में थाना सारंगपुर की पुलिस ने नाबालिग बालिका को दस्तयाब करने में सफलता अर्जित की है। सारंगपुर पुलिस को 25 मई फरियादी भैरू सिंह पुष्पद पिता उदयलाल पुष्पद उम्र 60 साल निवासी ग्राम इकलेरा ने रिपोर्ट किया कि कोई अज्ञात व्यक्ति उसकी नाबालिक लड़की उम्र 17 साल को बहला-फुसलाकर अपहरण कर ले गया है फरियादी की रिपोर्ट पर सारंगपुर पुलिस ने अपराध 363 के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। नाबालिग के अपहरण के मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनकामना प्रसाद व एसडीओपी सारंगपुर सुश्री जॉयस दास द्वारा थाना प्रभारी सारंगपुर को निर्देशित किया गया मामला दर्ज होने के बाद से ही पुलिस टीम इस मामले में लड़की को तलाश करने में लग गई और लड़की की तलाश शुरू की गई तभी पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि आरोपी नाबालिग अपहृता को तारागंज रेल्वे ब्रिज के पास लेकर खडा है और कही जा रहा है, सूचना की तस्दीक हेतु थाना प्रभारी उनि वीरेन्द्र सिंह धाकड द्वारा उनि अभय सिंह व उनकी टीम को रवाना किया जिन्होने तारागंज पहुँचकर अपहृता को आरोपी के कब्जे लिया उसके बाद पीड़िता से पूछताछ पर उसने बताया कि यह मुझे बहला-फुसलाकर इसके घर ले गया था व मेरे साथ खोटा काम भी किया है।पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ धारा 376 भादवि 3/4 पॉक्सो एक्ट के तहत कार्यवाही की।