तलेन ( सतीश यादव की रिपोर्ट ) नगर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और रोगी कल्याण समिति के लिए नरसिंहगढ़ विधायक श्रीमंत राज्यवर्धन सिंह ने मानसिंह यादव तलेन को अपना विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किया, गौरतलब हे की मानसिंह यादव सेना से रिटायर होने बाद से ही समाज सेवा में लगे हुए, उनके द्वारा अस्पताल की दुर्दशा सुधारने हेतु की गयी भूख हड़ताल उस समय काफी चर्चा में रही थी, श्री यादव कोरोना महामारी के दौर में अपनी समाज के प्रति जिम्मेदारी और सेवाओं के लिए भी क्षेत्र में काफी चर्चित रहे हे, श्री यादव के द्वारा कोरोना के समय लोगो की सेवा और मास्क वितरण काढ़ा वितरण एवं राशन वितरण आदि कई सेवा कार्य चर्चा में बने होने के साथ तत्कालीन समाचार पत्रों में भी उल्लेखित रहे हे, इन सब सेवा कार्यो को देखते हुए श्रीमंत महाराज साब द्वारा आज तलेन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और रोगी कल्याण समिति के लिए अपना प्रतिनिधि नियुक्त किया गया, श्रीमंत महाराज साब ने कोरोना महामारी के इस संकट के समय में तलेन क्षेत्र के लिए चिकित्सा क्षेत्र के लिए अपना प्रतिनिधि नियुक्त करते हुए अपनी दूरदर्शिता दिखाई और अपने प्रतिनिधि को इस जिम्मेदारी को पूरी तरह निभाने की नसीहत दी, श्रीमंत महाराज साब द्वारा अपने द्वारा नियुक्त प्रतिनिधि को बधाई देते हुए लोगो की सेवा करने और तलेन क्षेत्र की जनता की सेवा करने और पूरी जिम्मेदारी निभाने की नसीहत भी दी,श्रीमंत महाराज साब द्वारा मानसिंह यादव फौजी सरकार को अपना प्रतिनिधि नियुक्त होने पर तलेन क्षेत्र के सभी युवा वर्ग द्वारा बधाई देते हुए श्रीमंत महाराज साब का विशेष आभार भी व्यक्त किया, श्रीमंत महाराज साब राज्यवर्धन सिंह जी विधायक नरसिंहगढ़ ने स्वयं नियुक्ति पत्र सौपा, इस मोके पर भाजपा तलेन मंडल प्रभारी पूर्व अध्यक्ष नपा.तलेन श्री लक्ष्मीनारायण यादव, श्री गजेंद्रसिंह केलवा, बबलू जी दांगी विधायक प्रतिनिधि मवासा, अरविन्द सेन सुरेश जी यादवमौजूद रहे
तलेन - रिटायर्ड फौजी मान सिंह यादव को विधायक प्रतिनिधि बनाया गया