राजगढ़ 19 मई,2021 कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह ने कहा है कि विकासखण्डों में स्थापित कोविड़ कंट्रोल रूम की व्यवस्थाएं सुदृढ़ रहें। होम आइसोलेषन में रह रहे कोरोना संक्रमित व्यक्ति से प्रतिदिन मोबाईल पर सम्पर्क किया जाए एवं डाटा संधारित किया जाए। उन्होने यह निर्देष खिलचीपुर, जीरापुर एवं सारंगपुर में कोविड कंट्रोल रूम की कार्यप्रणाली और व्यवस्थाओं के निरीक्षण के दौरान दिए। उन्होने खिलचीपुर एवं जीरापुर में स्थापित कोविड कंट्रोल रूम के निरीक्षण के दौरान अव्यवस्थाओं एवं सही तरीके से रिकार्ड संधारित नही होने तथा संक्रमितों से सम्पर्क करने पर लापरवाही बरतने पर अप्रसन्न्ता व्यक्त की। कड़ी आपत्ति जाहिर की। इस दौरान उन्होने उक्त केन्द्रों में उपलब्ध सूचियों और आपरेटरों के मोबाईल भी देखे, किए गए सम्पकों की जानकारी ली तथा कार्यप्रणाली जारी निर्देषों के अनुरूप दुरूस्त रखने की नसीहत भी दी। निरीक्षण के दौरान उन्होने सारंगपुर, जीरापुर एवं खिलचीपुर स्वास्थ्य केन्द्रों में ऑक्सीजन सिलेण्डर, कंसनट्रेटर का उपयोग तथा दवाईयॉ एवं सामग्रियों की उपलब्धता की भी जानकारी ली तथा कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर के मद्देनजर आवष्यक तैयारियां एवं पृथक से बच्चा वार्ड बनाने के निर्देष भी दिए। इस मौके पर उन्होने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण की तीसरी लहर की संभावना व्यक्त की जा रही है। जिले में कोरोना संक्रमण की दर में कमी तो आई है लेकिन खतरा अभी टला नही है। उन्होने कहा कि नागरिकों को स्वयं एवं परिवार के स्वास्थ्य की सुरक्षा की दृष्टी से कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के समस्त उपाय अनिवार्यतः करना चाहिए। मास्क लगाने, सामाजिक दूरी का पालन करने एवं हाथ सेनेटाइज रखने की आदत डाले और इसे अपनी दिनचर्या में शामिल करें। लापरवाही खतरनाक साबित हो सकती है। उन्होने जीरापुर कोविड सेन्टर में कोरोना संक्रमित रोगी श्री ओंकार सिंह एवं छापीहेड़ा के श्री कन्हैया लाल से उनके स्वास्थ्य में सुधार की स्थिति जानी तथा उपचार व्यवस्था आदि की जानकारी ली। इसी प्रकार उन्होंने कोविड केयर सेन्टर एवं स्वास्थ्य केन्द्र सारंगपुर के निरीक्षण के दौरान बच्चा वार्ड बनाए जाने हेतु हॉल का निरीक्षण किया तथा शीघ्र आवष्यक व्यवस्थाएं करने ब्लॉक मेडिकल ऑफीसर को निर्देषित किया। यहां उन्होंने अमलावता के कोरोना संक्रमित भर्ती रोगी श्री जगदीष शर्मा निःषक्त के स्वास्थ्य में सुधार की स्थिति उसके माता-पिता से जानी तथा जगदीष के शीघ्र स्वस्थ्य होने का भरोसा भी दिलाया। समा.क्रं.
राजगढ़ कोविड़ कंट्रोल रूम की व्यवस्थाएं सुदृढ़ रहें-कलेक्टर कलेक्टर ने किया खिलचीपुर, जीरापुर एवं सारंगपुर स्वास्थ्य केन्द्र एवं कोविड कंट्रोल रूम का निरीक्षण