राजगढ़ जिले में कोरोना संक्रमित रोगियों की दर में लगातार गिरावट आ रही है। नागरिकों का कोरोना कर्फ्यू के दौरान अनावष्यक घूमने-फिरने में कमी, कोरोना संक्रमण से बचाव के उपाय करने तथा जिला प्रषासन द्वारा घर-घर सर्वे के दौरान संभावित रोगियो को प्रदान की गई दवाएं और उनका चिकित्सकीय परामर्ष अनुसार नियमित सेवन करना इसका प्रमुख कारण है। नागरिकगण घर में रहे, अनावष्यक घूमें-फिरें नही, मास्क लगाएं, सामाजिक दूरी रखें और समय-समय पर दिए जा रहे निर्देषों का पालन करेंगे तो चेन टूटने से कोरोना संक्रमण का फैलाव पूरी तरह रूकेगा और जिले के प्रयास सार्थक होंगे। यह बात कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह ने सारंगपुर एवं ब्यावरा में कोविड केयर सेंटर में निरीक्षण के दौरान कही। निरीक्षण के दौरान उन्होने अनुविभागीय अधिकारियों (राजस्व) एवं विकासखण्ड चिकित्सा अधिकारियों को स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर रखने के निर्देष दिए। इस अवसर पर उन्होने चिकित्सालय में उपलब्ध संसाधन, दवाईयों और व्यवस्थाओं की जानकारी भी ली। इसके साथ ही उन्होने सारंगपुर एवं ब्यावरा में ऑक्सीजन प्लान्ट की स्थापना एवं ऑक्सीजन सेन्टर पाईप लाईन बिछाने के लिए आवष्यक निर्देष भी दिए। सारंगपुर में कोविड सहायता केन्द्र का लिया जायजा सारंगपुर भ्रमण के दौरान कलेक्टर श्री सिंह ने मांगलिक भवन में स्थापित कोविड सहायता केन्द्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होने कोविड सहायता केन्द्र में उपलब्ध दवाएं और उपचार हेतु आए रोगियों के संबंध में विस्तृत जानकारियां मौजूद अमले से ली। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के अमले द्वारा जानकारी दी गई कि दोपहर 2 बजे तक 10 क्षेत्रीय बीमार नागरिक कोविड सहायता केन्द्र में उपचार हेतु आए जिन्हे आवष्यक दवाईयां उपलब्ध कराई जाकर कोरोना से बचाव हेतु समझाईष भी दी गई। आयुष्मान भारत से संलग्न साई आर्थो एण्ड जनरल अस्पताल का निरीक्षण आयुष्मान भारत से लिंक चिकित्सालय ‘‘आयुष्मान भारत‘‘ योजना के हितग्राहियों का निःषुल्क इलाज प्रारंभ करें। इस हेतु आवष्यक व्यवस्थाएं सुनिष्चित करें और पात्र हितग्राही के पंजीयन भी करें। यह निर्देष कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह ने सारंगपुर में आयुष्मान भारत अंतर्गत संलग्न निजी चिकित्सालय साई आर्थो एण्ड जनरल हॉस्पिटल के निरीक्षण के दौरान दिए। इस अवसर पर उन्होने चिकित्सालय में कोरोना के रोगियों के उपचार के लिए आवष्यक सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं की जानकारी चिकित्सालय के विभिन्न वार्डो निरीक्षण कर प्राप्त की तथा चिकित्सालय का जायजा लिया। इस अवसर पर साई आर्थो एण्ड जनरल हॉस्पिटल के संचालक डॉ. आषीष आनन्द राव मौजूद रहे तथा चिकित्सालय की व्यवस्थाओं से संबंधित आवष्यक जानकारियां प्रदान की। ब्यावरा स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कोविड मरीज के परिजनों से जाना रोगी का स्वास्थ्य ब्यावरा स्वास्थ्य केन्द्र के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री सिंह ने जोहरदा के श्री कमल सिंह के कोरोना संक्रमित रिष्तेदार के स्वास्थ्य तथा उपचार व्यवस्थाओं और प्राप्त हो रही दवाओं आदि की जानकारी ली। इसके पूर्व उन्होने ब्यावरा स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण किया तथा दवाईयों एवं ऑक्सीजन सिलेण्डर की उपलब्धता की जानकारी ली और ऑक्सीजन प्लान्ट के लिए सेन्टर पाईप लाईन बिछाए जाने हेतु दिषा-निर्देष विकासखण्ड चिकित्सा अधिकारी ब्यावरा को दिए। इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, तहसीलदार एवं चिकित्सा अधिकारी साथ रहे। समा.