राजगढ़ कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण अंचलों में संभावित कोरोना संक्रमितों की आर.ए.टी. जांच एवं आर.टी.पी.आर. जांच में तेजी लाने तथा प्रतिदिन निर्धारित लक्ष्यों को पूरा करने के निर्देष दिए है। उन्होने यह निर्देष आज यहां कलेक्टोरेट सभाकक्ष में प्रतिदिन आयोजित कोविड-19 की अद्यतन स्थिति एवं उपचार आदि व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक में दिए। समीक्षा के दौरान उन्होने जिले के समस्त जनपदों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों एवं परियोजना अधिकारी शहरी विकास अभिकरण को पंचायत, ब्लॉक एवं वार्ड स्तरीय संकट प्रबंधन समूह में क्षेत्रीय अन्त्योदय समिति के सदस्यों को अनिवार्यतः शामिल करने के निर्देष दिए। साथ ही पंचायतों में उपलब्ध कराए गए पल्स आक्सीमीटर तथा थर्मल स्केनर की जानकारी ली। इस अवसर पर उन्होने शेष रही पंचायतो में उक्त उपकरण तत्काल उपलब्ध कराने निर्देषित भी किया।