राजगढ़ /बोड़ा (रिपोर्टर - हरिओम जाटव ):- देश एवं प्रदेश में बड़े बड़े नगरों सहित ग्रामीण क्षेत्रों में महामारी ने अपनी जगह बना ली है जिसके चलते शासन प्रशासन द्वारा आज से सख्ती बरते हुए तीन पहिया व चार पहिया वाहनों आवागमन पर प्रतिबंध लगा दिया है। वही दूसरी तरफ सब्जियां की नीलामी भी बन्द कर दी है आपातकालीन परिस्थिति में ही वाहनो का आवागमन जारी है परंतु एक तरफ प्रशासन कोरोना की चेन तोड़ने के लिए नागरिको से सहयोग माँगते हुए -लोगो को घरों में रहने ,मास्क पहनने , बार बार हाथों को सेनेटाइजर करना,दो गज दूरी मास्क जरूरी आदि अपील कर रहा है। वहीं दूसरी तरफ नगर के कुछ व्यापारी शासन के नियमो का उल्लंघन करने में पीछे नही हट रहे है जहां पुलिस विभाग, नगरीय प्रशासन विभाग, राजस्व विभाग दुवारा नागरिकों ओर दुकानदारों को समझाईश देने के बाउजूद दुकानदार आदी शटर खोलकर ओर अन्य व्यापारी भी अपनी दुकान का सामान दूकान के पिछले दरवाजे से बेच रहे थे जिसकी बार बार शिकायत आ रही थी। बोड़ा नगर में सयुक्त रूप से कार्यवाही की गई है जिसमे राजस्व अधिकारी, नगरीय प्रशासन अधिकारी ,पुलिस प्रशासन दुवारा नगर की अनेकों दुकानों में बहार से ताला लगाया और दुकानों की शटर पर सूचना के पर्चे चिपकाये गये है (जिसमे लिखा है दुकान कोविड19 प्रोटोकॉल नियमो के उल्लंघन के कारण 14 दिन की अवधि के लिए सील की गई है।) कार्यवाही बोड़ा कस्बे के मेन मार्केट में स्थित कपड़े की दुकान ओर किराना दुकाने,अम्बेडकर चोक पर स्थित जनरल स्टोर्स ,पुरानी बस स्टैंड पर हार्डवेयर ओर शूज स्टोर्स ,ओर बस स्टैंड पर किराना दुकाने सील की गई है । इस कार्यवाही में मुख्य रूप से मौजूद अधिकारी नायाब तहसीलदार किरण धाकड़ ,मुख्य नगर पालिका अधिकारी मोहम्मद सलीम खान,बोड़ा थाना प्रभारी अर्जुन सिंह मुजाल्दे, उपनिरीक्षक धर्मवीर पलैया, नगर परिषद बोड़ा के राजस्व प्रभारी देवकरण यादव ,दरोगा प्रताप सिंह राजपूत, तरुण सेन,मंगीलाल यादव,महेश राठौर,अशोक यादव,लक्ष्मीनारायण यादव,महेश घावरी, तेजपाल राजपूत,बोड़ा पुलिस से आरक्षक वीरेंद्र रावत,गिरिराज मीणा,श्याम लाल आदि प्रशासनिक अमला मौजूद रहा l