होशंगाबाद: जिला कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह ने पुलिस विभाग के दो आरक्षकों को एक-एक लाख की राशि के चेक प्रदान कर सम्मानित किया है। जानकारी के मुताबिक आगामी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दोनो जवानों को जीवन रक्षक पदक से भी सम्मानित किया जायेगा।
उल्लेखनीय है कि भारत सरकार गृह मंत्रालय नई दिल्ली के द्वारा जारी निर्देश एवं मध्यप्रदेश शासन गृह विभाग द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार दो आरक्षकों को ड्यूटी के दौरान अन्य लोगों की जान बचाने के लिए जीवन रक्षक पदक से आगामी स्वतंत्रता दिवस पर लाल परेड ग्राउंड भोपाल में कार्यक्रम के दौरान पुलिस आरक्षक अंकित धनगर एवं महेंद्र टेकाम को सम्मानित किया जाएगा।
इसके पूर्व सोमवार को होशंगाबाद कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह ने दोनो आरक्षकों को एक एक लाख रुपये की राशि का चेक प्रदान कर सम्मानित किया है।
...ख़बरों की ख़बर