सिवनी मालवा: आयुक्त लोक शिक्षण संचालनालय मध्यप्रदेश भोपाल द्वारा शिक्षकों एवं अध्यापकों का वेतन आवंटन अभी तक भी जारी नहीं किया गया है। विकासखंड सिवनी मालवा में अध्यापकों को माह अप्रैल 2019 का वेतन मई माह के 26 दिन व्यतीत होने के बाद भी भुगतान नहीं हुआ है। दूसरी ओर विकासखंड होशंगाबाद के माध्यमिक शालाओं में कार्यरत शिक्षकों का वेतन भी आवंटन ना होने के कारण माह अप्रैल का वेतन अभी तक भी नहीं हुआ है। वेतन आवंटन जारी करने हेतु लोकसभा चुनाव परिणाम के पूर्व 17 मई 2019 को ई-मेल के माध्यम से आयुक्त लोक शिक्षण संचालनालय एवं संयुक्त संचालक लोक शिक्षण नर्मदापुरम संभाग होशंगाबाद को वेतन आवंटन की समस्या से अवगत करा दिया गया था । परंतु इतने दिन व्यतीत होने के बाद भी आवंटन जारी नहीं हो सका है ! कारण अध्यापकों एवं शिक्षकों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है ।

विभाग के वरिष्ठ अधिकारीयों वेतन समस्या पर अब तक क्यों चुप्पी साधी है ?

आपको बता दें कि मध्यप्रदेश तृतीय वर्ग कर्मचारी संगठन:अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह तोमर एवं मध्यप्रदेश शासकीय अध्यापक संगठन:उपाध्यक्ष राम मोहन रघुवंशी के नेतृत्व में जिला कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह को 27 मई 2019 दोपहर 12:00 बजे अध्यापकों एवं शिक्षकों को वेतन न मिलने की समस्या से अवगत कराया जाएगा तथा ज्ञापन दिया जाएगा।

बताते चलें कि शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी अध्यापकों की वेतन समस्या पर ध्यान नहीं दे रहे हैं?

शंकुल प्राचार्यों की कार्यप्रणाली पर उठ रहे सवाल?

ब्लाक के कतिपय संकुल प्राचार्यो द्वारा यदि समय पर वेतन एनआईसी बीइओ ऑफिस सिवनी मालवा में जमा करा दी जाती तो अध्यापकों का वेतन समय पर हो जाता । परंतु संकुल प्राचार्य द्वारा 15 मई 2019 के बाद वेतन एनआईसी जमा कराई गई। प्रतिमाह ही संकुल प्राचार्य द्वारा समय पर एनआईसी जमा नहीं कराई जाती है। ऐसा भी संगठन का कहना है । जिसके कारण शिक्षकों एवं अध्यापकों को समय पर वेतन नहीं मिल पाता है। सिवनी मालवा में शिक्षकों का वेतन भी 16 मई के बाद किया गया है । मामले में अब लापरवाह संकुल प्राचार्यों पर जिला कलेक्टर की नजर|

ख़बरों की ख़बर