पहले भी फर्जी किसान क्रेडिट कार्ड बनाने की हुई थी शिकायत

केवलारी कला - ग्रामीणों द्वारा राशन दुकान पलोह केसली द्वारा केरोसिन की कालाबाजारी किए जाने के मामले में शिकायत मैं चल रही कार्यवाही को लेकर खाद्य निरीक्षक जितेंद्र कुशवाहा से प्राप्त जानकारी के मुताबिक पलोह केवलारी सेवा समिति के प्रबंधक विवेक श्रीवास्तव को सस्पेंड कर दर्जा एफ आई आर अनुसार कार्यवाही की जाएगी। उनका कहना है कि केसली पुलिस द्वारा 100 सेवा के माध्यम से जब 120 लीटर केरोसिन की कालाबाजारी के मामले में खाद्य विभाग की जांच पूरी कर कलेक्टर सागर को भेजी है अब कलेक्टर सागर को कार्यवाही करनी है ।

जानकारी के अनुसार समिति प्रबंधक को सस्पेंड कर एफ आई आर के तहत कार्यवाही की जाएगी । खाद्य विभाग के अधिकारी द्वारा पुलिस द्वारा जप्त 120 लीटर केरोसिन की कालाबाजारी को लेकर आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 3/7 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया था। समिति प्रबंधक द्वारा लगातार केरोसिन, शक्कर, चावल जैसी अन्य महत्वपूर्ण वस्तुओं की कालाबाजारी लगातार की जाती है और इसी बाजार में बेचा जाता है। मौके पर शिकायतकर्ताओं द्वारा की गई शिकायत के बाद केसली थाना प्रभारी द्वारा केरोसिन जप्त किया गया जिसके बाद कार्यवाही जारी होना बताया जा रहा है।

फर्जी किसान क्रेडिट कार्ड बनाकर निकाली राशि

जय किसान योजना लागू होने के बाद सेवा सहकारी समिति पलोह केवलारी में गंभीर अनियमितताएं सामने आई । जिसमें वर्तमान समिति प्रबंधक के पिता अवध बिहारी श्रीवास्तव द्वारा जब वह समिति प्रबंधक रहते अनियमितताएं की गई । सूत्रों के मुताबिक तत्सम्बन्ध में शिकायत कैबिनेट मंत्री हर्ष यादव एवं कलेक्टर सागर से की गई थी। ग्रामीणों ने बताया कि जिन किसानों ने कर्ज नहीं लिया है उन्हें कर्ज़ की राशि दिखाकर जय किसान योजना के तहत मध्य प्रदेश शासन को क्षति पहुंचाई गई है। वहीं नो ड्यूज देने के बाद भी किसान का कर्जा बताया गया है । शिकायत के बाद आज दिनांक तक कोई कार्यवाही नहीं हुई जिसको लेकर ग्रामीणों ने आपत्ति दर्ज की। शिकायत करने वालों में अमूल रानी, कल्याण यादव, लखन बाबूलाल केवलारी रतन चैन सिंह, रघुवीर सिंह राजपूत, मलखान यादव, रघुवीर पटेल, जुगल किशोर, इंद्राज सेहन नागौर, महेंद्र, सुषमा जसवंत सिंह, भागीरथ, पहलाद से भरत लाल ने बताया कि समिति प्रबंधन द्वारा लाखों रुपए की हेरफेर कर किसानों का कर्जा बताया गया है और समिति प्रबंधक ने पैसे निकाल कर समिति द्वारा लाखों रुपए की हेरफेर कर किसानों का कर्जा बताया गया है।

कमिश्नर से की जांच की मांग

केवलारी के किसानों ने कलेक्टर से लगभग 2 माह पूर्व शिकायत की थी जिसके बाद आज दिनांक तक कोई कार्यवाही ना होने के बाद कमिश्नर सागर से कार्यवाही करने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि लगभग 2 माह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी कलेक्टर सागर द्वारा समिति प्रबंधक के खिलाफ फर्जी किसान क्रेडिट कार्ड बनाकर राशि औरत करने के मामले में कोई कार्यवाही नहीं की गई है ना ही कोई एफ आई आर दर्ज की गई है ।

नियम विरुद्ध तरीके से अपने पुत्र को बना दिया समिति प्रबंधक

 पलोह सेवा सहकारी समिति में अनियमितताओं का ढेर लगा हुआ है समिति प्रबंधक अवध बिहारी श्रीवास्तव द्वारा नियम विरुद्ध तरीके से अपने पुत्र को समिति प्रबंधक बनाया गया है । जिसके बाद ग्रामीणों द्वारा विरोध भी जताया गया और समिति के सदस्यों द्वारा भी इसके बाद भी उन्हें ही समिति प्रबंधक बनाया गया। इनकी कई अनियमितताओं के चलते केवलारी में गेहूं खरीदी केंद्र भी बंद हो गया आय से अधिक संपत्ति के मामले में भी इनकी शिकायत जांच में है।

इनका कहना है

केरोसिन की कालाबाजारी को लेकर एफ आई आर दर्ज की गई है समिति प्रबंधक को सस्पेंड कर कार्रवाई होगी - जितेंद्र कुशवाहा (खाद्य निरीक्षक देवरी)

...ख़बरों की ख़बर