पुलिस कप्तान एम एल छारी एएसपी घनश्याम मालवीय एसडीओपी मोहन सरवान के सफल निर्देशन में कोतवाली पुलिस ने हत्याकांड की गुत्थी 24 घंटों के भीतर सुलझाने में कामयाबी हासिल की है। 19 मई की रात करीब 9बजे कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि होमसाइंस कालेज के पीछे कालेज की दीवार से लगे पीडब्ल्यूडी रोड़ किनारे नाले के पास एक व्यक्ति खून से लथपथ पड़ा हुआ है। व्यक्ति का सर फटा हुआ है पास ही खून से सनी टॉमी भी पड़ी हुई है।फरियादी रोनिश खान आ० गफ्फार ने पुलिस की बताया कि वह दाता दरगाह से रोज की तरह लोभान करके लौट रहा था।
कोतवाली थाना प्रभारी आशीष पावर ने बताया कि फरियादी की सूचना पर अपराध क्र० 528/19 धारा 302 IPC के आरोपी से 20 मई को हिरासत में लेकर पूछताछ पर पता चला महावीर टाकीज निवासी मृतक- कुन्नू उर्फ करण बिसोपिया-30 वर्ष (महावीर टाकीज निवासी) की उसके दोस्त आशीष उर्फ कल्लू ने अड़ीबाजी से तंग आकर हत्या को अंजाम दिया है। हत्याकाण्ड की वजह आपसी रंजिश और अड़ीबाजी बताई जा रही है।
घटना के एक दिन पहले 18 मई को दोनो का आपसी विवाद भी हुआ था। जानकारी के मुताबिक कुन्नू और आशीष दोनो दोस्त थे और साथ रहते थे। घटना के एक दिन पहले 18 मई को भी दोनो को साथ देखा गया । दोनों के बीच किसी बात पर झगड़ा हुआ । झगड़े के बाद 19 मई की रात 9 बजे आशीष ने उसके दोस्त कुन्नू की हत्या कर दी। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त लोडिंग ऑटो क्रमांक- MP-05 G 7176 और घटना के समय पहने हुए खून के छीटे लगे कपड़े भी बरामद कर लिए हैं।