सिवनी मालवा: ब्लाक में कार्यरत शिक्षकों एवं अध्यापकों का माह अप्रैल 2019 का वेतन भुगतान इस माह के 17 दिन व्यतीत होने के बाद भी नहीं किया गया है । जबकि विभागीय सूत्रों का ऐसा कहना है कि अध्यापक संवर्ग का वेतन आवंटन समाप्त हो गया है। वहीं शिक्षकों का वेतन आवंटन है, इसके बावजूद भी अभी ब्लाक के कतिपय संकुल प्राचार्यो की लापरवाही के कारण वेतन एनआईसी 15 मई को विकास खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में जमा की गई है।

मध्यप्रदेश शासकीय अध्यापक संगठन के उपाध्यक्ष राम मोहन रघुवंशी ने जिला कलेक्टर होशंगाबाद के नाम एक ज्ञापन रवि शंकर राय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सिवनी मालवा को सौंपा। ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि वेतन भुगतान आवंटन जारी करने हेतु लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल मध्य प्रदेश को पत्र प्रेषित कर आवंटन जारी करने हेतु मांग की गई है *....ख़बरों की ख़बर*