होशंगाबाद// पत्र के माध्यम से मतदान के लिए किया प्रेरित। आगामी लोकसभा चुनाव में मतदाताओं को प्रेरित करने के लिए स्कूली बच्चों के माध्यम से उनके माता पिताओं तक मतदान का संदेश पहुंचाया जा रहा है। इस उद्देश्य से जिले के स्कूलों में बाल-हठ है इसी तारतम्य में मतदान कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय केसला में आदिवासी बच्चों द्वारा अपने माता-पिता को गोंडी एवं कोरकू भाषा मे पत्र लिखकर मतदान हेतु प्रेरित किया गया ।
बच्चों ने अपने पत्र में अपने माता-पिता से निवेदन किया है कि 6 मई को प्रातः 07:00 बजे से शाम 06:00 बजे तक मतदान केंद्र पर जाकर वोट डालें साथ ही अपने -अपने परिवार के अन्य सदस्यों को भी मतदान के लिए ले जाएं। मतदान करके हम अपने देश के विकास में योगदान दे सकते हैं।