सिवनी मालवा: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ नलनी गौंड़, डॉ जी०आर० करोड़े, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी श्री शैलेन्द्र शुक्ला DCM-अशवनी जोसफ, BEE-पंचम पाटिल, MI द्वारा उप-स्वास्थ्य एवं आरोग्य केंद्र पर उपलब्ध दवाइयों का निरीक्षण किया गया।
जिला स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि आरोग्य केन्द्र पर 14 एवं उप स्वास्थ्य केंद्रों पर 24 प्रकार की दवाइयां हमेशा उपलब्ध रहे।
बताते चलें कि केंद्रों पर दवाइयों की कमी पाई जाने पर संबंधित सेक्टर सुपरवाइजर ANM और आशा एवं आशा सहयोगी की जबाबदारी होगी।