सिवनी मालवा: रामनवमी पर्व पर रघुकुल युवा संगठन द्वार मर्यादा पुरुषोत्तम रघुवंशी शिरोमणि भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव पर दिनांक 13 अप्रैल 2019 दिन शनिवार शोभा यात्रा निकाली गई।
कार्यक्रम की शुरुआत अभिषेक एवं महाआरती प्रातः10:00 बजे से सुंदरकांड का पाठ एवं दोपहर 12:00 बजे राम जानकी मंदिर पेट्रोल पंप बानापुरा में हुआ। शोभा यात्रा दोपहर 2:30 बजे खेड़ापति मंदिर बानापुरा से प्रारंभ होकर मुख्य मार्ग नन्दवाडा रोड पुराना बस स्टैंड जयस्तंभ चौक गांधी चौक मुख्य मार्ग से गुजरती हुई हनुमान मंदिर के पास हंसराज मैरिज गार्डन रघुवंशी छात्रावास के पास संपन्न हुई। चल समारोह में भगवान श्री राम की झांकी की आरती कर जगह-जगह पूजन किया गया शोभा यात्रा का स्वागत सामाजिक संगठनों, व्यापारी बंधुओं ने शरबत जलपान कराकर किया।
जगह जगह हुआ पुष्प वर्षा से स्वागत
पेट्रोल पंप के पास लोवंशी समाज, बस स्टैंड के पास टैगोर स्कूल संचालक द्वारा आरा मशीन के पास श्री गणेश मंडल तथा पुराने थाने के पास बजरंग मंदिर के पास रेंज ऑफिस के पास सजग युवा मंडल द्वारा स्वागत किया गया । पूरा नगर जय श्री राम के नारों से गुंजायमान हुआ। शोभा यात्रा के आगे गायक कलाकारों ने समा बांध दिया तथा मुझे चढ़ गया भगवा रंग, रात श्याम सपने में आयो गीत पर युवा जमकर थिरके।
सामाजिक महिलाओं की उपस्थिति भी काफी रही समापन पर आरती प्रसाद वितरण किया गया। रघुकुल युवा संगठन सिवनी मालवा के सदस्य राम मोहन रघुवंशी ने बताया कि शोभायात्रा के समापन अवसर पर समाज के कक्षा 10वीं एवं 12वीं के प्रतिभावान छात्र एवं छात्राओं को सम्मानित किया गया।
शोभा यात्रा के समापन अवसर पर समाज के बालक बालिकाओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सुंदर प्रस्तुतियां दी गईं एवं अपने अपने घर के सामने दीप प्रज्वलित किए गए।