सिवनी मालवा: आगामी लोकसभा निर्वाचन 2019 के लिए मॉक पोल होने के उपरांत ईवीएम मशीन को वास्तविक मतदान के पूर्व सीआरसी करें तथा संपूर्ण मतदान होने के पश्चात क्लोज का बटन दबाएं उक्त निर्देश लोक सभा निर्वाचन के लिए पीठासीन अधिकारी मतदान अधिकारी क्रमांक-1, मतदान अधिकारी क्रमांक- 2 तथा मतदान अधिकारी क्रमांक- 3 का प्रशिक्षण शासकीय उत्कृष्ट उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिवनी मालवा में आयोजित हो रहा है।
चुनाव करना पूरे दल की सामुहिक जिम्मेदारी
प्रशिक्षण के दौरान शीलेंद्र सिंह जिला कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी होशंगाबाद ने बताया चुनाव कराना पूरे दल की सामूहिक जिम्मेदारी है। सभी इसे भली-भांति जान लें यदि निर्वाचन में किसी भी प्रकार की गंभीर अनियमितताएं की जाती है तो अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी। चुनाव कराना कोई कठिन कार्य नहीं है जिला कलेक्टर द्वारा संपूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया को बहुत ही सरल करके समझाया गया । इस चुनाव में मतदाताओं की तीन लाइन लगाई जाएंगी पहली लाइन पुरुष मतदाताओं की, दूसरी महिला मतदाताओं की तथा तीसरी दिव्यांग एवं वृद्ध मतदाताओं की । पीठासीन अधिकारी को प्राथमिकता के हिसाब से चुनाव कराना है । जिला कलेक्टर ने प्रशिक्षण में ईवीएम मशीन के द्वारा हैंड्स ऑन प्रशिक्षणार्थियों द्वारा किया जा रहा था उसे भी कलेक्टर ने देखा ।
विधानसभा चुनाव में 19 पीठासीन अधिकारियों ने नहीं दबाया था क्लोज बटन कार्यवाही प्रस्तावित
प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि पिछले विधानसभा चुनाव में 19 पीठासीन अधिकारियों द्वारा मतदान होने के उपरांत क्लोज का बटन नहीं दबाया था उनके विरुद्ध कार्यवाही प्रस्तावित की गई है। इसलिए चुनाव प्रशिक्षण को गंभीरता पूर्वक समझें और यदि कहीं किसी भी प्रकार की दिक्कत आती है तो मास्टर ट्रेनर्स से उस बिंदु पर अवश्य ही चर्चा करके समस्या का निदान ठीक तरह से करलें । जिला कलेक्टर द्वारा मतदान कर्मियों को आश्वस्त किया कि चुनाव होने के पश्चात सामग्री जमा में किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होगी ।
निर्वाचन मीडिया प्रभारी राममोहन रघुवंशी के मुताबिक निरीक्षण के समय पुलिस कप्तान एम०एल०छारी०, एसडीओपी एस०एल०सोनिया, थाना प्रभारी अजय तिवारी, एसडीएम रवि शंकर राय, तहसीलदार दिनेश सांवले, ना०तह० नीलेश पटेल, ना०तह०रितु भार्गव, सीएमओ०नपा० आर डी शर्मा, बीआरसी० अशोक साहू, बीआरसी धर्मेंद्र परमार, पंकज परसाई निर्वाचन कार्यालय प्रभारी तथा मास्टर ट्रेनर्स उपस्थित रहे।