सीहोर | 09-जनवरी-2017 जिला पंचायत सभा कक्ष मे महात्मा गांधी नरेगा अंतर्गत किये जा रहे कार्यो एवं मानव दिवस सृजन की प्रगति के संबंध में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक मे मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डा. केदार सिंह ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, सहायक यंत्री, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी एवं उपयंत्रियो की उपस्थिति मे ग्राम पंचायतवार निर्माण कार्यो की समीक्षा की बैठक मे डॉ. सिंह ने निर्देशित किया की ऐसी ग्राम पंचायतो का चिन्हांकन किया जावे जहां खेल मैदान एवं शांतिधाम उपयोजनाओ के कार्य नही हुये है वहां पर शीघ्र कार्य का प्राक्कलन तैयार करते हुये कार्य प्रारंभ किया जावे। कपिलधारा कूप के नवीन निर्देशो अनुसार हितग्राहियो के खेतो मे उपयंत्री तकनीकी परामर्श देते हुये कार्य प्रारंभ कराये। मार्च 2015 से पूर्व के स्वीकृत कार्यो को शतप्रतिशत पूर्ण कराने के निर्देश बैठक मे दिये वही निर्देशित किया की जिले मे हाई स्कूल एवं हायर सेकण्डी स्कूल जहां खेल मैदान की आवश्यकता है साथ ही 2000 तक की जनसंख्या वाली ग्राम पंचायत तथा शतप्रतिशत आदिवासी ग्रामों मे खेल मैदान का निर्माण कार्य प्रारंभ किया जावे। समस्त विकास खण्ड स्तरीय अधिकारियो को निर्देशित करते हुये डा क़ेदार सिंह ने कहां की जनपदो द्वारा 2839 वनाधिकार पत्र धारको का पंजीयन मनरेगा पोर्टल पर किया गया है। जिन्हे शतप्रतिशत रोजगार उपलब्ध कराने के लिए शीघ्र कार्य प्रारंभ किये जावे। कपिलधारा कूप, सुदूर ग्राम सम्पर्क सडक, शांतिधाम एवं ग्रामीण क्रीडांगन उपयोजना का कार्य प्रारंभ करने हुये आदिवासी परिवारो को लाभांवित किया जावे।
महात्मा गांधी नरेगा से प्रत्येक आदिवासी परिवार को मिले शतप्रतिशत रोजगार सीईओ जि.पंचा. निर्माण कार्यो की समीक्षा बैठक हुई आयोजित