भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए सोमवार को अपना घोषणापत्र जारी करते हुए पीएम नमो ने जम्मू-कश्मीर से धारा 370 और 35A को हटाने का वादा किया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि आजादी की 75वीं वर्षगांठ तक यानी साल 2022 तक के लिए 75 संकल्प लिए हैं।
इसमें भारत को विश्व की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने, आतंकवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस, घुसपैठ रोकने, किसी राज्य की सांस्कृतिक-भाषाई संरचना पर कोई आंच न आए इसलिए सिटिजनशिप अमेंडमेंट बिल को लागू करने की बात की गई है।