सिवनी मालवा: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश भोपाल एवं शीलेंद्र सिंह जिला कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी होशंगाबाद के निर्देशानुसार विधानसभा क्षेत्र सिवनी मालवा मे मतदान अधिकारियों एवं कर्मचारियों का प्रशिक्षण हुआ संपन्न ।
पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी क्रमांक-1 मतदान अधिकारी क्रमांक-2 तथा मतदान अधिकारी क्रमांक -3 को प्रशिक्षण दिया गया। एसडीएम रविशंकर राय एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी ने प्रशिक्षणरत पीठासीन अधिकारियों से पूछा आगामी लोकसभा चुनाव कैसे करवाओगे विस्तार से बताइये पीठासीन अधिकारियों ने भी निर्वाचन प्रक्रिया को विस्तार पूर्वक बताया।
प्रशिक्षण प्रातः 10:30 से 5:00 बजे तक संपन्न हुआ प्रशिक्षण शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिवनी मालवा में दिया गया। प्रातः10:30 से 11:00 बजे तक पंजीयन एवं उपस्थिति, 11:00 बजे से 12:00 बजे तक सामग्री वितरण से दिखावटी मतदान, तथा 12:00 बजे से 1:00 बजे तक वास्तविक मतदान एवं विशेष परिस्थितियां, 1:30 बजे से 3:00 बजे तक मतदान समाप्ति से सामग्री जमा तथा 3 बजे से 5:00 तक अभ्यास सत्र ईवीएम वीवीपैट एवं विभिन्न प्रपत्र का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में मतदान अधिकारियों को ईवीएम मशीन एवं वीवीपैट मशीन का हैंड्स ऑन प्रशिक्षण भी दिया गया।
निर्वाचन मीडिया प्रभारी राम मोहन रघुवंशी के मुताबिक लोकसभा निर्वाचन 2019 के मतदान कर्मियों को मास्टर ट्रेनर्स- एससी अग्रवाल, सुरेंद्र कुमार पाटिल, अजय कुमार कुंभारे, सतीश चंद्र उदासी, मनीष कुमार दुबे, प्रकाश चंद्र व्यास, अशोक यादव, श्याम सिंह रघुवंशी, सुनील सोनी, तथा एम ए खान द्वारा दिया गया।
बताते चलें कि प्रशिक्षण में सुगम मतदान के संबंध में मास्टर ट्रेनर्स देवदास नागले, तथा श्रीमती निधि शर्मा द्वारा विस्तार से बताया गया प्रशिक्षण में समस्त मतदान कर्मियों से ईडीसी फॉर्म नंबर-12 भी भरवाए गए ।
एसडीएम ने केसला तथा सिवनी मालवा के जन शिक्षकों को पृथक से बुलाकर निर्देशित किया कि मतदान केंद्रों पर साफ-सफाई, बिजली, पानी,शौचालय, रैंप आदि सभी सुविधाएं दुरुस्त की जाए और यदि किसी भी स्तर पर लापरवाही की जाती है तो अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी। प्रशिक्षण में ओपी सोनी, नीलेश पटेल, रितु भार्गव, नायब तहसीलदार धनजी मालवीय, राजस्व निरीक्षक ब्रजमोहन सूर्यवंशी, कानूनगो बिशन सिंह रघुवंशी, नायव नाजिर पंकज परसाई, निर्वाचन कार्यालय प्रभारी माधुरी रघुवंशी उपस्थित रहीं ।
बताते चलें कि प्रशिक्षण के अंत में गाड़ियों पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सिवनी मालवा द्वारा स्टीकर लगाए गए