सिवनी मालवा: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश भोपाल एवं शीलेंद्र सिंह जिला कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी होशंगाबाद के निर्देशानुसार सिवनी मालवा के मतदान अधिकारियों एवं कर्मचारियों को 8 अप्रैल 2019 से 10 अप्रैल 2019 तक आगामी लोकसभा निर्वाचन का प्रशिक्षण दिया जाना है।
प्रशिक्षण पीठासीन अधिकारी मतदान अधिकारी क्रमांक-1 मतदान अधिकारी क्रमांक-2 तथा मतदान अधिकारी क्रमांक-3 को प्रशिक्षण दिया जाएगा । एसडीएम-रविशंकर राय एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी सिवनी मालवा ने बताया कि प्रशिक्षण प्रातः 10:30 से शाम 5:00 बजे तक संपन्न होगा। यह प्रशिक्षण शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिवनी मालवा में दिया जाएगा ।
ये रहेगा टाइमिंग शेड्यूल
प्रातः10:30 से 11:00 बजे तक पंजीयन एवं उपस्थिति
11:00 बजे से 12:00 बजे तक सामग्री वितरण से दिखावटी मतदान तक
12:00 बजे से 1:00 बजे तक वास्तविक मतदान एवं विशेष परिस्थितियां
1:30 बजे से 3:00 बजे तक मतदान समाप्ति से सामग्री जमा तक
3 बजे से 5:00 तक अभ्यास सत्र ईवीएम वीवीपैट एवं विभिन्न प्रपत्रों का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
प्रशिक्षणार्थीयों के विषय मे
दिनांक 8 अप्रैल प्रशिक्षणार्थियों की संख्या 250
दिनांक 9 अप्रैल प्रशिक्षणार्थियों की संख्या 250
10 अप्रैल 2019 को प्रशिक्षणार्थियों की संख्या 266 रहेगी
निर्वाचन मीडिया प्रभारी राममोहन रघुवंशी से प्राप्त जानकारी के मुताबिक प्रशिक्षण में पेयजल, पर्याप्त रोशनी, फर्नीचर, कक्ष में साफ-सफाई, फ्लेक्स मास्टर ट्रेनर के लिए जलपान, लंच, पीपीटी प्रदर्शन हेतु प्रोजेक्टर या एलईडी टीवी ऑपरेटर सहित ईवीएम एवं वीवीपैट मशीन प्रपत्र फीडबैक प्रश्न पत्र एवं उपस्थिति पत्रक की व्यवस्था के संबंध में प्रथक से निर्देश जारी किये गए हैं।
लोकसभा निर्वाचन 2019 के मतदान कर्मियों को मास्टर ट्रेनर्स-एससी अग्रवाल, सुरेंद्र कुमार पाटिल, अजय कुमार कुंभारे, सतीश चंद्र उदासी, मनीष कुमार दुबे, प्रकाश चंद्र व्यास, अशोक यादव, श्याम सिंह रघुवंशी, अशोक यादव सुनील सोनी तथा एम ए खान द्वारा दिया जाएगा ।
बताते चलें कि इस प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर्स राजेश शर्मा, संजय शुक्ला तथा संजय दुबे को रिजर्व के रूप में रखा गया है।
www.bmpnews24.com