दिव्यांग मतदाताओं से की गृह भेंट

रंगोली मेहंदी कलश यात्रा रैली कर मतदाताओं को किया जागरूक

जिला कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी होशंगाबाद एवं एसडीएम रविशंकर राय एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी सिवनी मालवा के निर्देशानुसार महिला एवं बाल विकास विभाग एवं मातृ शक्ति दल द्वारा विधानसभा क्षेत्र-136 में आगामी लोकसभा निर्वाचन 2019 के लिए स्वीप गतिविधियों के माध्यम से मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है ।

मातृ शक्ति दल की प्रमुख कल्पना जोनाथन द्वारा मतदान केंद्र क्रमांक 209 दीवान खरार मतदान केंद्र क्रमांक 173 दतवासा मतदान केंद्र क्रमांक 178 चंदवाड के बुजुर्ग मतदाता का श्रीफल देकर सम्मान किया गया। तथा नवीन मतदाता का स्वागत करते हुऐ दिव्यांग मतदाता से ग्रह भेंट की गई । रंगोली मेहंदी कलश यात्रा रैली विभिन्न विभिन्न स्वीप गतिविधियां आयोजित की गई जिसमें महिला-पुरुष नवीन मतदाता उपस्थित हुए । इस अवसर पर पर्यवेक्षक रेखा यदुवंशी बीएलओ दतवासा, बीएलओ चंदवाड उपस्थित रहे।

राम कुमार सोनी महिला एवं बाल विकास अधिकारी द्वारा स्वीप गतिविधियों के माध्यम से ग्राम-परसवाड़ा, आयपा,गुरजघाट,भमेडी,पगढाल,धरम कुंडी तथा सिवनी मालवा के वार्ड क्रमांक 9 में स्वीप गतिविधियों के माध्यम से मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित किया गया