सिवनी मालवा: आगामी लोकसभा निर्वाचन 2019 के लिए शासकीय कन्या उत्तर माध्यमिक विद्यालय सिवनी मालवा में बनाए गए स्ट्रांग रूम का निरीक्षण जिला कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह एवं जिला निर्वाचन अधिकारी होशंगाबाद ने किया। जिला कलेक्टर द्वारा विभागीय अधिकारी लोक निर्माण विभाग सिवनी मालवा को आवश्यक दिशा निर्देश दिए कि स्ट्रांग रूम के गेट पर जो रास्ता है उसमें टाइल्स लगाकर पेड़ों की जालियां बनवाई जाए। तथा पुलिस की व्यवस्था मुख्य गेट पर की जाए ।

विधानसभा क्षेत्र सिवनी मालवा में वनरेवल एवं क्रिटिकल मतदान केंद्रों के संबंध में एसडीएम रवि शंकर राय एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी तथा थाना प्रभारी अजय तिवारी से विस्तृत चर्चा की गई । स्ट्रांग रूम निरीक्षण के समय एसडीएम रविशंकर राय तहसीलदार दिनेश सांवले, ना०तह०ओपी सोनी, नीलेश पटेल, संजय पाठक ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी बिशन सिंह रघुवंशी नायब नाजिर पंकज परसाई निर्वाचन कार्यालय प्रभारी, राम मोहन रघुवंशी निर्वाचन मीडिया प्रभारी सिवनी मालवा उपस्थित रहे।