सिवनी मालवा: महिला एवं बाल विकास परियोजना सेक्टर क्रमांक-1 के वार्ड क्रमांक 9 में स्माइल वेन द्वारा अति कम वजन के बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण डॉ मनीष गौर एवं डॉ श्रीमती ज्योति कटारे के 48 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जिसमें एक बच्चा ह्रदय रोग श्रेयांश पिता अजीत दो बच्चे शारीरिक विकलांग, एक बच्चा दंत रोग, 11 बच्चे एनआरसी रेफर किए गए। अन्य बच्चे मौसमी बीमारी सर्दी बुखार की जांच कर दवाइयां वितरित की गई ।
शिविर में परियोजना अधिकारी राम कुमार सोनी ने बच्चों को फल बिस्किट देकर बच्चों की माताओं से चर्चा की । पर्यवेक्षक मीनाक्षी लोवंशी की निगरानी में सभी बच्चों का वजन एवं लंबाई ऊंचाई की गई। कार्यक्रम में परियोजना अधिकारी के द्वारा स्वीप-प्लान अंतर्गत महिलाओं को वोट डालने हेतु शपथ कराई गई कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ममता, सीता, शाहीन, सरिता, उर्मिला, मंजू उपस्थित रहीं।