सिवनी मालवा: जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर शीलेंद्र सिंह होशंगाबाद के निर्देशानुसार आगामी लोकसभा 2019 के लिए मतदाताओं को ईवीएम एवं वीवीपैट के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ डेमो-मतदान करके जागरूक किया जा रहा है।
इसी क्रम में मुख्य नगर पालिका अधिकारी आर०डी०शर्मा ने विधानसभा क्षेत्र सिवनी मालवा के ग्राम विलधी, बेराखेड़ी, बीलतलाई, तथा मोहनपुर में पहुंचकर ग्रामीण मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक किया ।
वीवीपैट मशीन में चुनाव चिन्ह की पर्ची 7 सेकंड तक दिखाई देगी
दल के सदस्यों ने ग्रामीण मतदाताओं को बताया कि बैलेट यूनिट जारी करने के बाद मतदाता ईवीएम मशीन में जब अपनी वोट अंकित करता है तो उसके बाद वीवीपैट मशीन में उसी चुनाव चिन्ह की पर्ची 7- सेकंड तक दिखाई देती है।
सिवनीमालवा निर्वाचन मीडिया प्रभारी श्री राममोहन रघुवंशी से प्राप्त जानकारी अनुसार मुख्य नगर पालिका अधिकारी सिवनी मालवा के दल में बृजेश काजवे मनोज रघुवंशी,विजय सिंह यदुवंशी शामिल रहे। स्वीप प्लान के अंतर्गत मतदाता जागरूकता अभियान ब्लाक सिवनी मालवा में अंतिम चरण में है। अधिकांश मतदान केंद्रों पर मतदाता जागरूकता अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत सफलतम ईवीएम एवं वीवीपैट का प्रदर्शन किया जा चुका है।