स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत उजियारा लोकतंत्र कार्यक्रम का आयोजन

बुजुर्ग महिला मतदाताओं को सम्मान एवं मतदान की शपथ दिलाई

सिवनी मालवा: महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा ग्राम पंचायत धामनिया के मतदान केंद्र क्रमांक-104 पर स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत उजियारा लोकतंत्र का कार्यक्रम आयोजित किया गया ।
इस दौरान कलश यात्रा मतदाता जागरूकता रैली-रंगोली तथा दीपक,मोमबत्ती जलाकर उजियारा लोकतंत्र कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को लोकतंत्र की सुदृढ़ता शत प्रतिशत एवं निष्पक्ष मतदान करने हेतु जागरूकता के लिए सामूहिक प्रयास किया जा रहा है। सभी को मतदान करने हेतु शपथ भी दिलाई गई इस अवसर पर पर्यवेक्षक-चेतना ढिवरे महिला सशक्तिकरण अधिकारी- कल्पना जोनाथन एएनएम-सुखबती मवासे सहित ग्रामीण महिलाएं उपस्थित रहीं । निर्वाचन मीडिया प्रभारी श्री रघुवंशी से प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत वार्ड क्रमांक- 3 के मतदाताओं को जागरूकता गतिविधियों के अंतर्गत रंगोली मांडकर मतदान संबंधी जानकारी दी गई।

परियोजना अधिकारी रामकुमार सोनी द्वारा उपस्थित सभी महिलाओं को शत प्रतिशत मतदान करने के लिए प्रेरित भी किया गया। मतदान जागरूकता के साथ-साथ उपस्थित महिलाओं को मतदान करने के लिए शपथ दिलाई गई। वार्ड में रैली निकालकर मतदाता जागरूकता का संदेश देते हुए नागरिकों को मतदान के लिए प्रेरित किया गया । वार्ड की बुजुर्ग महिला मतदाता श्रीमती रामबाई गोस्वामी और श्रीमती गायत्री गोस्वामी का श्रीफल देकर सम्मान भी किया गया। इस अवसर पर परियोजना अधिकारी राम कुमार सोनी पर्यवेक्षक श्रीमती माधवी घरसर, श्रीमती अर्चना बस्तरवार, श्रीमती रंजना गोस्वामी, श्रीमती चंद्रकला सहित आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका और महिलाएं उपस्थित रही ।