महिला एवं बाल विकास की टीम ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन को हराया

सिवनी मालवा: आगामी लोकसभा निर्वाचन 2019 के दृष्टिगत मतदाता को जागरूक करने के उद्देश्य से स्थानीय अटल खेल स्टेडियम में महिला एवं बाल विकास विभाग एवं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के मध्य महिला क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया।

कार्यालय राज्य निर्वाचन अधिकारी मध्यप्रदेश भोपाल शैलेंद्र सिंह जिला कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी होशंगाबाद एवं एस०एस० रावत मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत के निर्देशन में स्वीप प्लान अंतर्गत महिला क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। जहाँ महिला बालविकास की टीम ने जीत हासिल की है ।

महिला बालविकास (सि०मा०)
V/S
रा०ग्रा०आ०मि०

टॉस जीतकर महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 12 ओवर में 2 विकेट पर 105 रन बनाए। वहीं दूसरी पारी में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की टीम 5 विकेट खोकर केवल 32 रन ही बना पाई ।

महिला एवं बाल विकास की टीम का नेतृत्व निन्नी राठौर तथा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की टीम का नेतृत्व पल्लवी ककोड़े ने किया।
जानकारी के मुताबिक मैच में सबसे अधिक रन 13-चौके तथा 1- छक्का सोनिका गोहिया ने दागे। सबसे अधिक 3-विकेट शिवकुमारी ने लिए।

मैच की कमेंट्री शाहीन खान द्वारा की गई

दोनों टीमों का परिचय तहसीलदार दिनेश सांवले, ना०तह० नीलेश पटेल, जनपद सीईओ रीना चौहान, महिला सशक्तिकरण अधिकारी कल्पना जोनाथन, द्वारा लिया गया । जनपद सीईओ द्वारा महिला एवं बाल विकास की विजय टीम को शील्ड प्रदान की गई।

इस अवसर पर दिनेश सांवले तहसीलदार, नीलेश पटेल नायब तहसीलदार, रीना चौहान सीईओ जनपद, कल्पना जोनाथन महिला सशक्तिकरण अधिकारी, राम कुमार सोनी महिला एवं बाल विकास अधिकारी, पवन रघुवंशी, सुदामा रघुवंशी, भवानी गडरिया, स्वीप प्लान प्रभारी राम मोहन रघुवंशी निर्वाचन मीडिया प्रभारी, मीनाक्षी लोवंशी, रेखा यदुवंशी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी सहायिका, आशा कार्यकर्ता, तथा ग्राम पंचायत के सचिव उपस्थित रहे।