सिवनी मालवा: राज्य निर्वाचन आयोग एवं शीलेंद्र सिंह जिला कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी होशंगाबाद के निर्देश अनुसार आगामी लोकसभा निर्वाचन 2019 के अंतर्गत मतदान एवं ईवीएम वीवीपैट के प्रति मतदाताओं को जागरूक करना तथा अधिक से अधिक मतदान के लिए प्रेरित करना प्रमुख उद्देश्य है । एसडीएम रवी शंकर राय के निर्देशानुसार विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-136 के मतदाताओं को ईवीएम एवं वीवीपैट मशीन के बारे में रूट चार्ट के हिसाब से अवगत कराया जा रहा गया।

इसी कार्यक्रम के तहत ग्राम मालापाट तथा नन्दरवाडाग्राम के मतदाताओं को राजेश रघुवंशी तथा देवदत्त तिवारी ने ईवीएम एवं वीवीपैट मशीन के बारे में बताया। इन सभी ग्रामों में अधिक संख्या में मतदाता उपस्थित रहे।  निर्वाचन मीडिया प्रभारी राम मोहन रघुवंशी ने बताया डोलरिया तहसील के ग्राम मिसरोद,आवरी, रोजडा तथा मोफाडा मैं ईवीएम कथा वीवीपैट मशीन के बारे में मतदाताओं को बताया तथा मतदान के प्रति प्रेरित किया गया