सिवनी मालवा: भारत निर्वाचन आयोग एवं जिला निर्वाचन अधिकारी होशंगाबाद के निर्देशानुसार मतदान अधिकारी क्रमांक 2 एवं क्रमांक 3 का प्रशिक्षण स्थानीय शासकीय बालक उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिवनी मालवा में दो चरणों में संपन्न हुआ। रवी शंकर राय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी ने प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षणार्थियों को बताया कि मॉक पोल करने के उपरांत ईवीएम मशीन को क्लोज रिजल्ट तथा क्लियर करना अनिवार्य है । इसके पश्चात ही ईवीएम मशीन वास्तविक मतदान के लिए तैयार होगी इस प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लापरवाही ना की जाए ।

चुनाव प्रशिक्षण को गंभीरता से लें ताकि चुनाव के समय किसी भी प्रकार की गलती ना हो। निष्पक्ष मतदान हो सके यदि किसी भी प्रकार की शंका है तो मास्टर ट्रेनर्स से प्रश्न पूछकर शंका का समाधान अवश्य करें । आगामी लोकसभा निर्वाचन 2019 के लिए 2 चरणों में प्रशिक्षण आयोजित किया गया था, इसमें पंजीयन होने के उपरांत अभ्यास-सत्र ईवीएम एवं वीवीपैट का हैंड्स ऑन प्रशिक्षण सैद्धांतिक प्रशिक्षण निर्वाचन में मतदान अधिकारी क्रमांक 2 एवं मतदान अधिकारी क्रमांक 3 के दायित्व एवं निर्वाचन प्रक्रिया को डॉ अशोक यादव, डॉक्टर सुनील सोनी, डॉ सतीश अग्रवाल, एम ए खान, सतीश चंद्र उदासी, श्याम सिंह रघुवंशी, अजय कुमार कुंभारे, मनीष कुमार दुबे, सुरेंद्र कुमार पाटिल, तथा प्रकाश चंद्र व्यास द्वारा विस्तार से प्रशिक्षणार्थियों को बताया गया।

प्रशिक्षण में नीलेश पटेल, ओपी सोनी नायब तहसीलदार, पंकज परसाई निर्वाचन कार्यालय प्रभारी, राम मोहन रघुवंशी निर्वाचन मीडिया प्रभारी, धनजी मालवीय राजस्व निरीक्षक, ब्रजमोहन सूर्यवंशी-कानूनगो, अशोक साहू- बीआरसीसी,धर्मेंद्र परमार-बीआरसीसी केसला, दीपक जल खरे, अरविंद मालवीय, धीरज मालवीय उपस्थित रहे