सिवनी मालवा: अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी रवि शंकर राय ने विधानसभा क्षेत्र-136 के ऐसे सभी मतदाताओं से डुप्लीकेट फोटो मतदाता परिचय पत्र बनवाने का आग्रह किया गया। जिनके 10 -15 वर्ष पूर्व बने परिचय पत्र या तो खराब हो गए हैं, या गुम गए हैं। उन्होंने बताया कि मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश एवं शैलेंद्र सिंह जिला कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी होशंगाबाद के निर्देशानुसार डुप्लीकेट फोटो मतदाता परिचय पत्र बनाने के लिए विकासखंड सिवनी मालवा में 24 से 27 मार्च तक विशेष अभियान चलाया गया।

अभियान के अंतर्गत विकासखंड के प्रत्येक मतदान केंद्र जिनकी संख्या-318 है पर बीएलओ मौजूद रहेंगे और डुप्लीकेट फोटो मतदाता परिचय पत्र के लिए आवेदन प्राप्त करेंगे। सहायक निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा इस बार लोकसभा चुनाव में मतदान केंद्र पर मतदाता को अपनी पहचान स्थापित करने के लिए वोटर स्लिप के साथ-साथ मतदाता फोटो पहचान पत्र अथवा अधिसूचित अन्य वैकल्पिक पहचान पत्र को प्रस्तुत किया जाना अनिवार्य किया गया है ।

डुप्लीकेट मतदाता परिचय पत्र बनाने का विशेष अभियान आयोग के निर्देशों के तहत चलाए जा रहा है इस हेतु ₹25 का चालान डुप्लीकेट मतदाता परिचय पत्र बनाने के लिए अनिवार्य किया गया है । उन्होंने बताया कि निर्वाचन शाखा में डुप्लीकेट मतदाता परिचय पत्र बनाने के इस विशेष अभियान के लिए प्रतिदिन समीक्षा की जाएगी। इस हेतु कार्यालय SDM द्वारा समस्त बीएलओ को निर्देशित किया जा चुका है। इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी