सिवनी मालवा: कार्यालय मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश-भोपाल शैलेंद्र सिंह जिला कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी होशंगाबाद एवं SDM रवि शंकर राय एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार विधानसभा  क्षेत्र-136 के आदिवासी मतदाताओं को  स्वीप प्लान के अंतर्गत ईवीएम एवं वीवीपैट का प्रदर्शन मतदान केंद्रों पर कराया गया।

निर्वाचन मीडिया प्रभारी राम मोहन रघुवंशी ने बताया कि स्वीप दल रविवार अवकाश होने के बावजूद भी दल के सदस्य मनोज रघुवंशी, बृजेश काजवे, तथा विजय सिंह यदुवंशी, द्वारा आदिवासी ग्राम गीतखेडा सीरूपुरा चारखेडा नोनिया मोरया तथा आमाकटारा  ग्राम में पहुंचकर आदिवासी मतदाताओं को ईवीएम एवं वीवीपैट तथा मतदान करने के लिए जागरूक किया गया।

स्वीप प्लान के अंतर्गत दल द्वारा आदिवासियों को ईवीएम एवं वीवीपैट मशीन का डेमो करके तथा मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए टारगेट पर लिया । दल के सदस्यों द्वारा ईवीएम मशीन से बैलेट जारी करवा कर वीवीपैट मशीन में वहीं पर्ची 7 सेकंड तक दिखाई देती है इस बात को बताया जा रहा है। डेमो देख आदिवासी महिला एवं पुरुष मतदान के प्रति जागरूक एवं संतुष्ट भी हो रहे हैं।