सिवनी मालवा: नगर में रंग पंचमी के दौरान पुलिस एवं प्रशासन काफी सतर्क रहा कहीं से भी कोई अप्रिय घटना की सूचना शासन एवं प्रशासन को नहीं मिली है। आचार संहिता के मद्देनजर एसडीएम०  रविशंकर शंकर राय, तहसिलदार दिनेश साबले, ना. तह० नीलेश पटेल, राजस्व निरीक्षक धनजी मालवीय एवं पुलिस प्रशासन द्वारा नगर की उपनगरी बनापुरा का निरीक्षण किया गया।

आचार संहिता के चलते पुलिस एवं प्रशासनिक महकमा काफी सतर्क रहा। नगर में कोई भी अप्रिय घटना न घटे इसलिए पुलिस की ओर से गली एवं मोहल्लों मे सतर्कता के हिसाब से अलर्ट रखा गया।