पटना: पटना रेल जिला अंतर्गत बाढ़ मोकामा रेल खंड के पंडारक स्टेशन पर सोमवार सुबह दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई. ट्रेन से कटकर तीन लोगों की मौत हुई. मृतकों में सभी एक ही परिवार के हैं. हादसे के बाद घंटों रेल परिचालन बाधित रहा. अभी भी मोकामा से पटना की तरफ जाने वाली ट्रेनें जहां तहां खड़ी हैं.  मोकामा रेल थाना अंतर्गत पंडारक स्टेशन के पास ट्रेन से कटकर महिला और दो बच्चों की मौत हो गयी. मृतकों में माँ, बेटा और बेटी शामिल है. मिली जानकारी के अनुसार पंडारक रेलवे स्टेशन पर ट्रैक पर करने के दौरान तीनो ट्रेन की चपेट में आ गए. पंडारक स्टेशन पर रेल ट्रैक पर करने की कोशिश में दानापुर साहेबगंज इंटरसिटी एक्सप्रेस की चपेट में आने से तीनों की मौत को गयी. मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है. घटना के बाद मोकामा जीआरपी की टीम ने मौके पर पहुंचकर शवों को रेल ट्रैक से हटाया