सिवनी मालवा: पुरुष मतदाताओं की तुलना में महिला मतदाताओं का मतदान प्रतिशत कम है, तथा मतदान केंद्रों में पुरुष महिला लिंगानुपात प्रतिशत में अंतर अधिक है अतः चिन्हित मतदान केंद्रों में मतदाता जागरूकता के कार्यक्रमों को प्रभावी बनाने तथा महिला मतदाताओं को मतदान की प्रक्रिया में अधिकतम सहभागी बनाने हेतु शैलेंद्र सिंह जिला कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी होशंगाबाद एवं SDM रविशंकर राय एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी के निर्देश अनुसार मातृ शक्ति दल द्वारा मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

निर्वाचन मीडिया प्रभारी आर. एम.रघुवंशी ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र सिवनी मालवा-136 में गठित दल श्रीमती कल्पना जोनाथन-विकासखंड महिला सशक्तिकरण अधिकारी एवं श्रीमती आशा मौर्य-विकास खंड शिक्षा अधिकारी -केसला द्वारा चिन्हित ग्राम डोलरिया मतदान केंद्र क्रमांक-197 एवं मतदान केंद्र क्रमांक-198 सेमरी खुर्द में महिला मतदाताओं को जागरूक करने हेतु स्वीप प्लान के तहत उपस्थित मतदाताओं को मतदान करने की शपथ दिलाई गई ।

रैली एवं रंगोली के माध्यम से मतदाताओं को मतदान करने हेतु प्रेरित किया गया मातृ शक्ति दल द्वारा चौपाल का आयोजन कर संवाद के माध्यम से समस्याओं तथा कारणों को चिन्हित कर मतदान हेतु प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में डोलरिया बीएमओ,आशा कार्यकर्ता, एएनएम, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी सहायिका,सेक्टर पर्यवेक्षक-श्रीमती रेखा ग्राम की महिलाएं किशोरी बालिका एवं शिक्षक आदि उपस्थित रहे।