इटारसी: इटारसी पुलिस की U P में सर्जिकल स्ट्राइक?
उत्तप्रदेश सीतापुर के धोंधी से हत्या का आरोपी गिरफ्तार खतरनाक है। UP के सीतापुर क्षेत्र से इटारसी के आयुध निर्माणी के पांडूखेड़ी गांव में हत्या करके भागे आरोपी को पथरौटा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को उत्तरप्रदेश के खतरनाक क्षेत्रों में शामिल सीतापुर के थाना तालगांव के ग्राम धोंधी से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी कुशमेंद्र पिता चेतराम उम्र 28 वर्ष को थाना प्रभारी कंचन ठाकुर, एसआई मोनिका सिंह, भोजराज बरवड़े, आरक्षक अशोक चौहान, टिल्लू उइके ने उसके घर से पकड़ा है।
पहले की रैकी फिर किया गिरफ्तार
आरोपी का गांव लखनऊ से 150 किलोमीटर दूर है। पुलिस टीम आरोपी को पकडऩे पहुंची तो भटककर दूसरे गांव में पहुंच गई थी। बाद में मोबाइल से सर्च करके सही गांव तक टीम पहुंची और फिर पहले गांव में रैकी की। इसके बाद स्थानीय पुलिस का सहारा लेकर आरोपी को धर दबोचा।
आंगन में सो रहा था आरोपी
पुलिस ने पूरी रैकी के बाद आरोपी के घर सुबह-सुबह धावा बोला। आरोपी उस समय आंगन में सो रहा था तभी घेराबंदी करके उसे पकड़ लिया। आरोपी के परिजन दबाव बनाकर जानकारी लेने लगे लेकिन बिना कोई जानकारी दिए आरोपी को तालपुरा थाने लाया गया और वहां पुलिस ने तुरंत टीम को आरोपी के साथ रवाना करवा दिया। क्योंकि सीतापुर क्षेत्र खतरनाक क्षेत्रों में शामिल है।
1 महीने की छुट्टी पर है आरोपी
आरोपी कुशमेंद्र बीएसएफ में आरक्षक के पद पर त्रिपुरा में पदस्थ है और एक महीने की छुट्टी पर घर आया हुआ था। अभी आरोपी की शादी नहीं हुई है और उसके चार भाई और एक बहन है जिसकी शादी हो चुकी है। आरोपी पर था 10 हजार का इनाम। पथरौटा पुलिस ने आरोपी को पकड़े जाने से पहले स्कैच बनवाया था। स्कैच लेकर पुलिस आरोपी को पकडऩे गई थी।
यह है घटनाक्रम
सोमवार 18 मार्च को सुबह आयुध नगर निवासी अल्फ्रेड नेरीयस अपनी पुत्री को मोपेड से स्कूल छोडऩे जा रहे थे। इसी दौरान आरोपी कुशमेंद्र पिता चेतराम मिला और उसने लिफ्ट ली और बाद में दोनों के बीच विवाद हुआ और आरोपी कुशमेंद्र ने पांडूखेड़ी में अल्फ्रेड पर गोली दाग दी जिससे अल्फ्रेड की मौके पर ही मौत हो गई थी। आरोपी को उसके गांव से पकड़ लिया है।
कंचन ठाकुर
थाना प्रभारी, पथरौटा