सिवनीमालवा: मुख्य निर्वाचन अधिकारी मध्यप्रदेश भोपाल एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कलेक्टर होशंगाबाद आशीष सक्सेना के निर्देशानुसार विधानसभा क्षेत्र सिवनी मालवा 136 में जो 7 नए मतदान केंद्र बनाए गए हैं उन मतदान केंद्रों पर न्यूनतम बुनियादी सुविधाओं के लिए ऑनलाइन मैपिंग की गई है।
एस डी एम राजस्व एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी रविशंकर राय के अनुसार विधानसभा-136 सि0मा0 में 7 नये मतदान केंद्र बनाए गए हैं । पहले मतदान केंद्रों की संख्या 311 थी जो अब बढ़कर 318 हो गई है।

ये हैं नए मतदान केंद्र -

नए मतदान केंद्रों में मतदान केंद्र क्र 20 भैसादेह,
केंद्र क्र 106 बेरखेड़ी
केंद्र क्र 117 परसवाड़ा
केंद्र क्र 126 लोखरतलाई
केंद्र क्र 298 नया भाडभूड
केंद्र क्र 306 चीपखेड़ा तथा
केंद्र क्रमांक 311 खोहरा नए मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक सिवनी मालवा तहसील के सभी 4 मतदान केंद्रों की ऑनलाइन मैपिंग की जा चुकी है । इसी तारतम्य में इटारसी के भी 3 मतदान केंद्रों की मैपिंग की गई ।
ऑनलाइन मैपिंग प्रभारी राम मोहन रघुवंशी ने बताया कि मतदान केंद्रों की मैपिंग में मतदान केंद्रों का फोटो रैंप की सुविधा, शौचालय की सुविधा, पेयजल सुविधा, बिजली व्यवस्था, फोन सुविधा मतदान केंद्र की लंबाई चौड़ाई, प्रथक प्रथक दरवाजे के फ़ोटो भवन की स्थिति निर्माण वर्ष। इसके अलावा किसी मतदाता को मतदान केंद्र पर पहुंचने के लिए 2 किलोमीटर से अधिक दूरी तय करनी पड़ती है तथा क्या किसी मतदाता को मतदान केंद्र पहुंचने के लिए नदी नहर पार करना पड़ता है तथा नजरी नक्शा ऑनलाइन सॉफ्टवेयर में फीड किया जाता है ।
निर्वाचन कार्यालय प्रभारी पंकज परसाई ने ग्राम चीपखेड़ा में ग्रामीणों को बताया कि आपके गांव में मतदान केंद्र खुल गया है ग्रामीणों ने बताया कि अब लोकसभा चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।