सिवनी मालवा : मुख्य निर्वाचन अधिकारी मध्यप्रदेश भोपाल एवं आशीष सक्सेना जिला निर्वाचन अधिकारी होशंगाबाद के निर्देशानुसार विधानसभा क्षेत्र सिवनी मालवा 136 में निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन 22 फरवरी 2019 को एसडीएम, सीईओ जनपद पंचायत तथा मुख्य नगर पालिका अधिकारी की मौजूदगी में किया गया ।
अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी रविशंकर शंकर राय के मुताबिक मतदान केंद्र क्रमांक 1 से 192 तक सिवनी मालवा के समस्त मतदान केंद्रों पर मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया।
मतदान केंद्र क्रमांक-193 से 218 तक तहसील कार्यालय डोलरिया के मतदान केंद्रों पर मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया। मतदान केंद्र क्रमांक 219 से 318 तक मतदाता सूची का प्रकाशन तहसील कार्यालय इटारसी के समस्त मतदान केंद्रों पर किया गया । जानकारी के अनुसार आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जा रहा है ।
विधानसभा क्षेत्र -136 सि0मा0 के समस्त बीएलओ द्वारा मतदाता सूची का प्रकाशन ग्रामीणों के समक्ष करके पंचनामा बनाया गया । पंचनामा तैयार करते समय बूथ अवेयरनेस ग्रुप के सदस्य, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता, बीएलओ तथा ग्राम कोटवार उपस्थित रहे।
बताते चलें कि ग्राम बांकाबेड़ी के बीएलओ संजय कुशवाहा ने बताया कि मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन निर्वाचन कार्यालय के निर्देश पर किया गया तथा फॉर्म नंबर 6 फॉर्म नंबर 7 भाग नंबर 8 जो कि समय सीमा में निर्वाचन कार्यालय में दिए गए थे मतदाता सूची में सुधार किया गया है । निर्वाचन कार्यालय प्रभारी पंकज परसाई के अनुसार विधानसभा क्षेत्र-136 के समस्त मतदान केंद्रों पर प्रातः 11:00 बजे मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन समस्त बीएलओ द्वारा किया गया।