पिपरिया: बहुजन समाज पार्टी के तत्वावधान में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की 62वी पुण्यतिथि पर रैली निकालकर संविधान के निर्माता को याद किया।

जानकारी के मुताबिक गुरुवार को दोपहर 12 बजे कार्यक्रम का आयोजन करते हुए बहुजन समाज पार्टी ने सांडिया रोड़ से सुभाष चोंक मंगलवारा तक "जब तक सूरज चाँद रहेगा, बाबा तेरा नाम रहेगा" " बाबा साहेब अमर रहे" के नारे लगाते हुए पार्टी के सैंकड़ों कार्यकर्ताओं द्वारा श्रद्धा सुमन अर्पित करके बाबा साहब की पुण्यतिथि मनाई ।

कार्यक्रम में उपस्थित रहे

बसपा के जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र वंशकार, पिपरिया विधानसभा अध्यक्ष अभिषेक अहिरवार, सोहागपुर विधानसभा अध्यक्ष धनसिंह अहिरवार, संयोजक शिवकुमार वंशकार, भागचंद, चुन्नीलाल, सुरेश, शिव प्रसाद, गौरीशंकर, सियाराम अहिरवार सहित अन्य कार्यकर्ताओं सहित महिलाएं एवं बच्चे मौजूद रहे ।