भोपाल : केंद्रीय मंत्री और भाजपा की फायरब्रांड नेता उमा भारती ने उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में भीड़ द्वारा की गई इंस्पेक्टर की हत्या और एक युवक की मौत पर कहा है कि अगर योगी सरकार सजग होती तो यह घटना नहीं होती.
उमा भारती ने कहा कि ये ऐसा संकेत है जिसपर मुख्यमंत्री योगी को विचार करना ही होगा. इतनी बड़ी तादाद में लोग जुटे थे. रहस्यलोक बना लिया था. योगी जी को ध्यान रखना चाहिए. बहुत दुखद है और चिंताजनक है. अगर इस पर उनकी नज़र होती तो ये घटना नहीं होती.
उन्होंने राम मंदिर पर कहा कि इसके लिए सभी पार्टियों को ये तय करना होगा कि आने वाली पीढ़ियों को सौहार्द में रहने का मौका मिले और वह रास्ता राम मंदिर से ही निकलेगा. उन्होंने कहा कि मेरा डेढ़ साल तक फोकस राम मंदिर और गंगा की अविरलता पर रहेगा.
इसके साथ ही उमा भारती ने कहा कि वह आगामी लोकसभा का चुनाव नहीं लड़ेंगी. हालांकि, उन्होंने साफ किया है कि वह मरते दम तक राजनीति करेंगी. साथ ही उन्होंने कहा कि आने वाले डेढ़ साल राम और गंगा के लिए काम करेंगी