वाराणसी :  विश्व प्रसिद्ध संकट मोचन मंदिर को धमाके से उड़ाने की धमकी भरी चिट्ठी मिलने के बाद हड़कंप मच गया है. चिट्ठी में 2006 में हुए धमाके से बड़ा धमाका करने की धमकी दी गई है.

            संकट मोचन मंदिर के महंत प्रो. विश्वंभरनाथ मिश्र के मुताबिक सोमवार की रात एक धमकी भरी चिट्ठी मिली. जिसमें लिखा था कि मंदिर में मार्च, 2006 से बड़ा धमाका करेंगे. साथ ही धमकी को हल्के में न लेने की चेतावनी भी दी गई है.

           जानकारी के अनुसार मंगलवार देर रात प्रो. विश्वंभरनाथ मिश्र ने लंका थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई. इस चिट्ठी में दर्ज दोनों नामों जमादार मियां और अशोक यादव पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.