सिवनीमालवा: कलेक्टर प्रियंका दास एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार विधानसभा निर्वाचन 2018 मतदान के उपरांत समस्त अभ्यर्थियों की बैठक 7 दिसंबर 2018 को दोपहर 12:00 बजे कलेक्टर परिसर नवीन भवन होशंगाबाद मे जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में रखी गई है।
जानकारी के मुताबिक रवि शंकर राय रिटर्निंग अधिकारी-136 सिवनी मालवा ने बताया कि तत्संबंध में समस्त अभ्यर्थियों को बैठक की सूचना दी जा चुकी है । 11 दिसंबर 2018 को प्रातः 8:00 बजे से शासकीय गृह विज्ञान महाविद्यालय होशंगाबाद में भारत निर्वाचन आयोग के प्रेक्षक कुमार राजीव रंजन एवं जिला निर्वाचन अधिकारी की उपस्थिति में मतगणना कार्य संपन्न किया जाएगा। प्रत्याशियों को लेकर ऐसे निर्देश हैं कि निर्धारित तिथि समय एवं स्थान पर आप स्वयं या आपके मतगणना अभिकर्ता की उपस्थिति अनिवार्य है।
बताते चलें कि रिटर्निंग अधिकारी-136 सिवनी मालवा द्वारा भारत निर्वाचन आयोग के निर्धारित प्रारूप में अभ्यार्थियों और उनके निर्वाचन अभिकर्ताओं को मतगणना की तारीख समय और स्थान के संबंध में सूचना पृथक से दी जा चुकी है ।