हरदा : प्रति वर्षानुसार जिला प्रशासन एवं सामाजिक न्याय,निशक्तजन कल्याण विभाग हरदा के तत्वाधान में अंतर्राष्ट्रीय विश्व विकलांग दिवस 2018 पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर एस विश्वनाथन, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एचएस मीना, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमलता कुरील, संयुक्त कलेक्टर प्रभारी उपसंचालक प्रियंका गोयल,डिस्ट्रिक्ट लीगल ऑफिसर, डिप्टी कलेक्टर, जिला परियोजना समन्वयक सर्व शिक्षा अभियान की उपस्थिति में दिव्यांग बच्चो के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं खेलकूद में भाग लिया गया।। उक्त कार्यक्रम में लगभग 350 दिव्यांग बच्चे उपस्थित हुए.
साथ ही ज़िले में संचालित सी डब्लू एस एन छात्रावास,विकास खंड श्रोत समन्वयक, खेल एबं युवा कल्याण विभाग, नेहरू युवा केन्द्र, मेडिकल बोर्ड, तथा सामाजिक न्याय विभाग ज़िला विकलांग पुनर्वास केंद्र से समस्त कर्मचारी के सहयोग से कार्यक्रम आयोजन किया गया। अंत मे अतिथियों के उद्बोधन पश्चातकार्यक्रम समापन किया गया।