अयोध्या :  राम मंदिर निर्माण के लिए 6 दिसंबर को आत्मदाह की धमकी देने वाले महंत स्वामी परमहंस दास को पुलिस ने जेल भेज दिया है. पुलिस ने यह कार्रवाई आत्महत्या के प्रयास, शांति भंग और माहौल खराब करने के आरोप के तहत की है.

             दरअसल, तापसी छावनी के महंत स्वामी परमहंस दास ने राम मंदिर निर्माण के लिए बाबर विचारधारा विध्वंस महायज्ञ करने के साथ ऐलान किया था कि सीतामढ़ी से लाई मिट्टी से तिलक करके वह 6 दिसंबर की दोपहर 12:00 बजे आत्मदाह कर लेंगे. उन्होंने कहा था कि बाबर विचारधारा विध्वंस महायज्ञ का उद्देश्य बाबर की विचारधारा रखने वाले 2 फीसदी कट्टर मुस्लिमों की बुद्धि शुद्धि के लिए था.

            संत परमहंस ने आगाह भी किया कि यदि प्रशासन ने बर्बरता की तो 6 दिसंबर को आत्मदाह के प्रयास में गिरफ्तार करने के बाद जब छोड़ेंगे तब बताऊंगा मेरी अगली रणनीति क्या होगी. परमहंस दास ने चेतावनी दी है कि 5 दिसंबर तक अगर राम मंदिर निर्माण के लिए कोई ठोस आश्वासन नहीं मिला तो 6 दिसंबर को आत्मदाह कर लेंगे.