तलेन नगर परिषद् द्वारा ठंड को देखते हुए नगर के प्रमुख चैराहों पर अलाव लगाए गए परिषद् द्वारा प्रतिदिन अलाव लगाए जा रहे है। जिससे नगर वासियों को रात्रि में नगर के प्रमुख चैराहों पर ठंड से निजात मिली है। वहीें नागरिकों ने परिषद् का आभार माना। मुख्य नगर पंचायत अधिकारी भगवान सिंह भिलाला व अध्यक्ष श्रीमति सीमा संजय भट्टर ने बताया कि ठंड के मौसम में अगर और भी जरूरत पड़ी तो अलाव के और भी स्थान बड़ा सकते है।
ठंड को देखते हुए नगर परिषद् ने नगर में जगह जगह लगाया अलाव ।